Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

Hockey India ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की दी बधाई

नयी दिल्ली। हॉकी इंडिया ने महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी सहित अन्य खिलाडिय़ोंको राष्ट्रीय खेल पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी को देश के खेल सर्वोच्च पुरस्कार खेल रत्न से नवाजा जाएगा जबकि अजीत सिंह को लाइफ टाइम अचीवमेंट ध्यानचंद अवॉर्ड से पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा रोमेश पठानिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट द्रोणाचार्य अवॉर्ड, जूड फेलिक्स को द्रोणाचार्य पुरस्कार और दीपिका तथा आकाशदीप सिंह को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

हॉकी इंडिया के कार्यवाहक अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोम्बम ने कहा, ;;हॉकी इंडिया की ओर से मैं महिला टीम की कप्तान रानी को खेल के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित होने पर बधाई देता हूं। रानी ने अपने प्रदर्शन से युवाओं को काफी प्रेरित किया है। मैं आकाशदीप और दीपिका को भी अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जाने पर शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा, ;;मैं रोमेश, फेलिक्स और अजीत को भी पिछले कई वर्षों से भारतीय हॉकी में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई देता हूं जिसके कारण उन्हें खेल मंत्रालय से यह सम्मान प्राप्त हुआ है। (एजेंसी)