

स्पोर्ट्स डेस्क। ट्वेंटी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रलिया फिर से टी-20 इंटरनैशनल रैंकिग में पहले पायदान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 275 प्वाइंट्स के साथ फिर से नंबर वन बन गई है. वहीं इंग्लैंड 275 प्वाइंट्स के साथ पहले स्थान से खिसक कर दूसरे नंबर पर पहुंच गया है. आपको बता दें कि 3 मैचों की इस सीरीज के शुरुआती 2 मैच जीतकर इंग्लैंड ने पहले ही ऑस्ट्रेलिया पर अजेय बढ़त बना ली थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की टीम इंडिया 266 प्वाइंट्स के साथ रैंकिंग में तीसरे नंबर पर बनी हुई है. लंबे समय पर नंबर वन रहने वाली पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के 1-1 से बराबर रहने का नतीजा रैंकिंग में नुकसान के साथ भुगतना पड़ा. पाकिस्तान की टीम 261 प्वाइंट्स के साथ रैंकिंग में चौथे स्थान पर है.

ट्वेंटी-ट्वेंटी रैंकिंग में टीमों के बीच फासला काफी कम है. साउथ अफ्रीका 258 प्वाइंट्स के साथ पांचवे स्थान पर है. न्यूजीलैंड की टीम 242 प्वाइंट्स के साथ छठे जबकि श्रीलंका 230 प्वाइंट्स के साथ सातवें पायदान पर है. बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और अफगानिस्थान लास्ट के तीन नंबरों पर बने हुए हैं. बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के 229 प्वाइंट हैं, जबकि अफगानिस्तान के 228 अंक हैं.
Herald