Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैच फिक्सिंग मामला: ICC ने UAE के दो क्रिकेटर आमिर और अशफाक को किया निलंबित

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट को जेंटलमैन का गेम कहा जाता है. लेकिन कई अवसर ऐसे आए हैं, जब इस खेल को मैच फिक्सिंग जैसे संघीन मामलों की वजह से शर्मसार होना पड़ा है. इसी आधार पर क्रिकेट जगत को हिलाने वाली खबर फिलहाल संयुक्त अरब अमीरात की क्रिकेट टीम से निकलकर आ रही है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के क्रिकेटरों आमिर हयात और अशफाक अहमद पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन के लिये आरोप तय किये हैं. इन दोनों को तुरंत प्रभाव से अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है.


आपको बता दे की एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अशफाक को पिछले साल अक्टूबर में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान निलंबित कर दिया था, लेकिन अभी तक औपचारिक आरोप तय नहीं किये गये थे. इन दोनों ने रिश्वत लेकर लचर प्रदर्शन करने और मैच फिक्स करने की कोशिश की थी.

38 वर्षीय हयात मध्यम गति का गेंदबाज है जिसने नौ वनडे और चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जबकि 35 वर्षीय अशफाक ने 16 वनडे और 12 टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है. आईसीसी ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, खिलाड़ियों के पास आरोपों का जवाब देने के लिये 13 सितंबर से 14 दिन का समय होगा. आईसीसी अभी इन आरोपों के संबंध में आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगी



Herald