Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ICC को दो डिजीटल कार्यों के लिये पुरस्कार

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को उसकी दो डिजीटल पहल के लिये 'लीडर्स इन स्पोर्ट्स अवार्ड 2०19 से पुरस्कृत किया गया। आईसीसी को आस्ट्रेलिया में खेले गये महिला टी2० विश्व कप की कवरेज और विबलडन के सहयोग से तैयार किये गये 'वनडे इन जुलाई नामक वीडियो के लिये पुरस्कार दिया गया।

आईसीसी के मुख्य कार्यकारी मनु साहनी ने कहा, ''हम अपने दो प्रयासों के लिये प्रतिष्ठित 'लीडर्स इन स्पोर्ट्स अवार्ड पाकर खुश हैं और इससे पता चलता है कि क्रिकेट दुनिया से कैसे जुड़ा है। आईसीसी महिला विश्व कप को आईसीसी मंचों पर एक अरब एक करोड़ बार देखा गया था जो कि 2०18 के महिला विश्व कप से 2० गुना अधिक है।

यही नहीं आईसीसी ने विबलडन के साथ मिलकर 'वनडे इन जुलाई नाम से एक वीडियो तैयार किया था जो आईसीसी के डिजीटल मंचों से 59 लाख लोगों तक पहुंचा और इसे 43 लाख से अधिक बार देखा गया।(एजेंसी)