Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 : 120 देशों में होगा मैचों का लाइव टेलीकास्‍ट, पाकिस्‍तान में नहीं होगा

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी टीम मुंबई इंडियंस इस साल खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। 2019 के फाइनल मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था और इस साल टूर्नामेंट का आगाज भी इन दोनों टीमों के बीच मैच के साथ होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम ने चार बार आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017 और 2019 में खिताब जीते हैं। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल आईपीएल युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में खेला जा रहा है। आईपीएल का आगाज 19 सितंबर को होना है, जबकि फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।


कोरोनोवायरस महामारी के कारण पिछले कुछ महीनों से दुनिया भर के लोग काफी परेशान हैं। ऐसे में आईपीएल 2020 उनके मन का बोझ हल्का करने में मददगार साबित हो सकता है। दुनिया भर के प्रशंसक आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं। आईपीएल के प्रसारण के अधिकार स्टार इंडिया के पास हैं। टूर्नामेंट के 13वें सीजन का लाइव टेलीकास्ट 120 देशों में किया जाएगा। हालांकि, पाकिस्तान में टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण नहीं होगा। भारत में हिंदी और इंग्लिश के अलावा स्थानीय भाषाओं में भी प्रसारण होगा। इनमें तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बांग्ला, मलयालम और मराठी शामिल हैं।


दर्शक डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए यूजर के पास प्रीमियम मेंबरशिप होना जरूरी है। दर्शक हर माह 299 या साल भर में एक बार 1499 रुपए का भुगतान कर आईपीएल लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। यूके-आयरलैंड में स्काई स्पोर्ट्स, अमेरिका-कनाडा में विलो टीवी पर आईपीएल 2020 के मैच देख सकते हैं।



Herald