Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: ब्रिटेन से लौटने के बाद 36 घंटे तक ही क्वारंटाइन रहेंगे क्रिकेटर

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 का आयोजन यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से हो रहा है. दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के सभी मैच यूएई के तीन शहरों दुबई, अबु धाबी और शारजाह में खेले जाएंगे. सबसे ज्यादा 24 मैच दुबई, 20 मैच अबु धाबी और 12 मैच शारजाह में होंगे.


फिलहाल बीसीसीआई ने लीग स्टेज का कार्यक्रम जारी किया है, प्लेऑफ और फाइनल का कार्यक्रम बाद में जारी होगा। आईपीएल की टीमों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के 21 क्रिकेटर ब्रिटेन से लौटने के बाद छह दिन के बजाय केवल 36 घंटे (डेढ़ दिन) तक क्वारंटाइन रहेंगे।

जिन फ्रेंचाइजी टीमों में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर हैं उन सभी ने ब्रिटेन से सीमित ओवरों की सीरीज खेल कर लौट रहे खिलाड़ियों के लिए क्वारंटाइन की अवधि (कम करने की अपील की थी तथा सौरव गांगुली की अगुवाई वाले भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के संबंधित विभागों के साथ मसला सुलझा दिया है। डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, जोफ्रा आर्चर और जोस बटलर जैसे खिलाड़ी यूएई के समयानुसार यहां पहुंचेंगे और आगमन पर उनका आरटी-पीसीआर परीक्षण किया जाएगा।



Herald