Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: अब CSK में वापस नहीं लौटेंगे सुरेश रैना, टीम ने प्लेयर लिस्ट से हटाया उनका नाम

सुरेश रैना ने क्रिकेट बिरादरी को उस समय तगड़ा झटका दिया जब वे व्यक्तिगत कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से बाहर हो गए। पूर्व भारतीय बल्लेबाज टूर्नामेंट के लिए तैयार थे और चेन्नई में टीम के एक सप्ताह के शिविर में भी शामिल हुए थे। उन्होंने टीम के अन्य सदस्यों के साथ यूएई के लिए उड़ान भरी, लेकिन इसके बाद वे वापस भारत लौट गए।

सीएसके के वाइस-कैप्टन को लेकर लोगों को ये आस थी कि वे वापस लौटेंगे। लेकिन अब यह पुष्टि हो गई है कि वह वापस नहीं लौटेंगे क्योंकि CSK ने अपनी वेबसाइट से उसका नाम हटा दिया है।

रैना के अलावा हरभजन सिंह को भी आधिकारिक वेबसाइट पर 'टीम के सेक्शन' में फीचर नहीं किया गया है। जबकि हरभजन को लीग से बाहर होने की पुष्टि हुई, इसलिए सभी को रैना के वापस लौटने की उम्मीद थी।

पिछले सप्ताह एएनआई से बात करते हुए, सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि की थी कि टीम रैना को छोड़ कर अबआगे बढ़ चुकी है। "हम (सुरेश) रैना को नहीं देख सकते क्योंकि वे अवेलेबल नहीं है, और हम उनके निर्णय और उनकी पोजीशन का सम्मान करते हैं। "

CSK ने अब तक तीन में से केवल 1 मैच जीता हैं। फाफ डु प्लेसिस, जो टीम सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलते थे, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं। मुरली विजय, जो अब शेन वॉटसन के साथ ओपनिंग करते हैं, ने फॉर्म के लिए संघर्ष किया है। वॉटसन को भी अभी बड़ी पारी खेलनी है।

CSK टीम घायल हुए अंबाती रायडू की सेवाओं को भी मिस कर रही है। उनके जल्द ही फिट होने की उम्मीद है। कप्तान एमएस धोनी को भी टीम को सफलता दिलाना बाकी है।

कुल मिलाकर, दो वरिष्ठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने सीएसके को झटका लगा है और अपने खराब फॉर्म को देखते हुए, वे पूरे टूर्नामेंट में संघर्ष कर सकते हैं। इसके अलावा, टीम ने दो वरिष्ठ खिलाड़ियों के स्थान पर किसी को रिप्लेस भी नहीं किया है।