नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से निजी कारणों की वजह से अपना नाम वापस लेकर सुरेश रैना ने प्रशंसकों के साथ ही क्रिकेट जगत को हैरत में डाल दिया था।पूर्व भारतीय बल्लेबाज आईपीएल टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से तैयार थे और चेन्नई में टीम के लिए लगाए गए एक हफ्ते के कैम्प में उन्होंने हिस्सा भी लिया था। वे टीम के अन्य सदस्यों के साथ यूएई आए थे, लेकिन सीएसके कैम्प में कोरोना पॉजिटिव के 13 मामले सामने आने के बाद वे भारत लौट गइसके बाद भी उप-कप्तान ने वापसी के दरवाजे खोल रखे थे और कहा था कि अगर हालात बेहतर हुए तो वे वापसी कर सकते हैं। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स की वेबसाइट से रैना का नाम हटने के बाद यह कन्फर्म हो गया है कि वे अब टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे।
The post सुरेश रैना के लिए IPL 2020 में वापसी के दरवाजे बंद! CSK की वेबसाइट से हटा ‘चिन्ना थाला’ का नाम appeared first on Bhavtarini.