

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन में बुधवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का आमना-सामना होगा। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में केकेआर अपना पहला तो मुंबई दूसरा मुकाबला खेलेगी। दोनों ही टीमें धाकड़ बल्लेबाजों से भरी हुई हैं, ऐसे में यहां एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। रोहित की अगुवाई वाली मुंबई पहली हार को भुलाकर यहां जीत दर्ज करना चाहेगी तो दिनेश कार्तिक की कप्तानी में कोलकाता अपना विजयी आगाज करना चाहेगी। दोनों ही टीम अपने सर्वश्रेष्ठ ग्यारह खिलाड़ियों को उतारने की कोशिश करेंगी। मुंबई इंडियंस की टीम में जहां रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुराह जैसे खिलाड़ी हैं. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सुनील नारेन, इयोन मोर्गेन, दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस और आंद्रे रसेल जैसे शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं.
कैसा रहेगा मौसम

अबु धाबी के शेख जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही यहां शबनम (ओस) की भी अहम भूमिका होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है.
पिच रिपोर्ट

शारजांह की तुलना में अबु धाबी का शेख जैद क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है. साइज़ के हिसाब से यह काफी बड़ा ग्राउंड है. इसके अलावा यहां पिच पर घास भी मौजूद रहेगी. ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ों को यहां मदद मिलने की पूरी संभावना है. यहां दोनों ही टीमों तीन तीन स्पेशलिस्ट तेज़ गेंदबाज़ के साथ उतर सकती हैं.
Herald