Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020, KKR vs RR: जाने कैसा रहेगा मौसम और पिच रिपोर्ट

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला होगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को अपने आखिरी मैच में जीत हासिल हुई है, ऐसे में यह देखना काफी इंटरेस्टिंग होगा कि इस मैच में कौन किस पर भारी पड़ता है।


कैसा रहेगा मौसम


दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही यहां ओस की भी अहम भूमिका होगी. पिछले पांच मुकाबले में यहां दो मैचों का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ है.

पिच रिपोर्ट


शारजाह और अबू धाबी क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है. यहां का मैदान काफी बड़ा है. वहीं यहां पिच पर घास भी मौजूद रहेगी. ऐसे में तेज गेंदबाजों को यहां मदद मिलने की पूरी संभावना है. दोनों ही टीमें इस मैदान पर तीन-तीन स्पेशलिस्ट तेज़ गेंदबाज़ के साथ उतर सकती हैं. हालांकि यहां पिछली 10 पारियों में तीन बार 200 से ज्यादा स्कोर बने हैं.



Herald