Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL-2020 का शेड्यूल जारी, जानें KKR कब, कहां, कौन सा मैच खेलेगी

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा. IPL-2020 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है. उद्घाटन मैच पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच होगा. दरअसल, उद्घाटन मैच 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा. इस मैच में पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स आपस में भिड़ेंगी।

इसके बाद रविवार 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होगा. शाम के मुकाबले 7:30 बजे से: इस बार आयोजकों ने IPL मैचों के नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है. दिन के मुकाबले अब शाम 4 बजे की जगह दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे. शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जो कि पहले रात 8 बजे से होते थे.


KKR Squad 2020: दिनश कार्तिक (कप्तान), शिवन मावी, संदीप वारियर, कुलदीप यादव, इयोन मोर्गन, पैट कमिंस, हैरी गर्ने, सुनील नरेन, निखिल नायक, एम सिद्धार्थ, आंद्रे रसेल, लॉकी फर्गसन, प्रसिद्ध कृष्णा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, सिद्धेश लाड, कमलेश नागरकोटी, रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, राहुल त्रिपाठी।



Herald