

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का छठा मैच दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में किंग्स XI पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के बीच 24 सितंबर को खेला जाना है। दोनों टीमें इस सीजन में एक-एक मैच खेल चुकी हैं। राहुल की कप्तानी वाली किंग्स XI पंजाब टीम को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी ने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आसानी से हरा दिया था। आरसीबी की टीम इस सीजन में काफी बैलेंस्ड नजर आ रही है और पहली जीत के साथ टीम का मनोबल भी काफी बढ़ा हुआ है।
कैसा रहेगा मौसम

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. हालांकि, खिलाड़ियों को यहां भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. इसके साथ ही यहां शबनम (ओस) की भी अहम भूमिका होगी और टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है.
पिच रिपोर्ट

अबु धाबी के शेख जैद क्रिकेट स्टेडियम की तुलना में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिल्कुल अलग है. हालांकि, साइज़ के हिसाब से यह ग्राउंड भी काफी बड़ा है. वहीं यहां पिच पर घास भी मौजूद रहेगी. ऐसे में तेज़ गेंदबाज़ों को यहां मदद मिलने की पूरी संभावना है. दोनों ही टीमें इस मैदान पर तीन तीन स्पेशलिस्ट तेज़ गेंदबाज़ के साथ उतर सकती हैं.
Herald