Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020 Point Table: दिल्ली कैपिटल्स टॉप पर, चेन्नई सुपर किंग्स पांचवें नंबर पर फिसला

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की अंकतालिका में दिल्ली कैपिटल्स ने नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को खेले गए आइपीएल 2020 के सातवें लीग मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से हराया है। इस तरह श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम ने अपने पहले दो मुकाबले जीतकर 4 अंक हासिल किए हैं और प्वाइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है।

हर एक मैच के बाद आइपीएल 2020 की अंकतालिका में फेरबदल देखने को मिल रहा है। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ा है। चेन्नई सुपर किंग्स अभी भी 2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। आइपीएल 2020 में जिन दो टीमों का खाता नहीं खुला है, उनमें कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का नाम शामिल है। इन दोनों टीमों ने अपने पहले-पहले मैच गंवाए हैं।


IPL 2020 की प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई बनाम दिल्ली मैच से पहले पंजाब की टीम टॉप पर थी, लेकिन अब दिल्ली के खाते में चार अंक हो गए हैं। ऐसे में दिल्ली पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर पंजाब की टीम का नाम है, जिसने आरसीबी को बुरी तरह से हराया था। तीसरे नंबर पर मुंबई इडियंस का नाम है, जिसने कोलकाता के खिलाफ जीत हासिल की थी, लेकिन चेन्नई से मात झेली थी। चौथे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जो इससे पहले तीसरे स्थान पर थी।



Herald