

स्पोर्ट्स डेस्क। आइपीएल के 13वें सीजन के लिए हर टीम तैयारियां कर रही है जिसमें दिल्ली कैपिटल्स भी शामिल है। इन तैयारियों के बीच क्रिकेटर्स थोड़ा मस्ती-मजाक भी करते नजर आ रहे हैं और इसके वीडियोज वो अपने फैंस के लिए शेयर भी कर रहे हैं। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के दो सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ का एक वीडियो सामने आया है।

धवन और शॉ 'अपुन बोला तू मेरी लैला' गाने पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिखर धवन ने लिखा, 'मेरी लैला कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ', इस वीडियो में दोनों ने इतनी जबरदस्त एक्टिंग की है जिसे देखकर खूब हंसी आती है। खास तौर पर पृथ्वी की एक्टिंग को कमाल का है। इस वीडियो को शेयर करते हुए धवन ने कैप्शन दिया कि, मेरी लैला इस कोविड टाइम में पृथ्वी शॉ हैं।
बता दें कि इस बार कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल का आयोजन भारत की जगह यूएई में कराया जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की ओपनिंग जोड़ी शिखर धवन और पृथ्वी शॉ पर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी है. आईपीएल के 13वें सीजन का फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा
Herald