

स्पोर्ट्स डेस्क। सुरेश रैना ने आईपीएल 2020 (IPL 2020) से अलग होने पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने आईपीएल सीजन-13 शुरू होने से पहले से स्वदेश वापस हो गए थे. अब उन्होंने ट्वीट के जरिए इसकी वजह बताई है. रैना ने लिखा है कि, 'पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ है वो खौफनाक है. मेरे अंकल की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई है, मेरी बुआ और मेरे दोनों फुफेरे भाइयों भी हमले में बुरी तरह घायल हुए हैं. बदकिस्मति से मौत से लड़ते हुए मेरे एक फुफेरे भाई का निधन हो गया. मेरी बुआ की हालत काफी गंभीर है और वो फिलहाल लाइफ सपोर्ट पर हैं.'

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के परिजनों पर हमले के जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की एसआईटी इस मामले की जांच करेगी। पंजाब के पठानकोट जिले में लुटेरों द्वारा हमला किए जाने के कुछ दिन बाद सोमवार को एक निजी अस्पताल में रैना के बुआ के बेटे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हमला 19 और 20 अगस्त की रात थारियाल गांव में हुआ था।

रैना ने ट्विटर के जरिए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की थी। उन्होंने लिखा था, 'पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ, वह इतना भयावह है कि बयां नहीं किया जा सकता। मेरे फूफा को जान से मार दिया गया। मेरी बुआ और उनके दोनों बेटों को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्भाग्य से मेरी बुआ के बेटे का भी कई दिन तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद कल रात निधन हो गया। मेरी बुआ की हालत अब भी नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। रैना ने लिखा, 'अभी तक हमें यह नहीं पता कि उस रात असल में क्या हुआ था और किसने ऐसा किया। मैं पंजाब पुलिस से इस मामले की जांच की अपील करता हूं। हमें कम से कम यह जानने का हक तो है कि किसने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया ? उन अपराधियों को और अपराध करने से रोकना होगा।'
Herald