

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL का 13वां सीजन शनिवार 19 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसी के साथ सट्टेबाजी का बाजार भी शुरू होने की पूरी संभावना है। शहर के आसपास मौजूद सट्टेबाजों की मानें तो मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस IPL 2020 में सट्टेबाजों की पहली पसंद है। यूएई में होने वाले आइपीएल 2020 के शुरू होने से कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम पुलिस ने अपनी इंटेलिजेंस विंग, क्राइम ब्रांच यूनिट और सभी जिलों के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) को सट्टेबाजों पर नजर रखने के लिए कह दिया है।

वहीं दूसरी तरफ सट्टेबाजों ने पुलिस की नजर से दूर रहते हुए काम शुरू कर दिया है. मुंबई इंडियंस की पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उन्होंने रोहित शर्मा को अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुना है. एक सट्टेबाज ने बताया, ‘आईपीएल में मुंबई इंडियंस की मौजूदा कीमत 4.90 रुपये है. उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद हैं जिसकी कीमत 5.60 रुपये है. इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स 5 रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 6.20 रुपये, दिल्ली कैपिटल्स 6.40 रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स 7.80 रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब 9.50 रुपये और राजस्थान रॉयल्स 10 रुपये के हिसाब से है.

उन्होंने कहा, ‘जिस टीम की कीमत सबसे कम होती है उसे काफी मजबूत माना जाता है. अगर कोई मुंबई इंडियंस पर 1000 रुपये लगाता है कि मुंबई जीतेगी और मुंबई जीत जाती है तो उसे 4,900 रुपये मिलेंगे. मैच रेट ऊपर-नीचे हो सकता हैं. इसके अलावा उन्होंने बताया कहा, ‘आईपीएल हमारे लिए और हमारे क्लाइंट के लिए बड़ा टूर्नामेंट है और इसका रद्द होना बड़ा झटका लगता है. कई लोग इन मैचों के लिए पैसा इकट्ठा करते हैं ताकि वो उधार चुका सकें और यह पैसा व्यवसाय में लगा सकें.
Herald