

स्पोर्ट्स डेस्क। शनिवार 19 सितंबर को जैसी यूएई के समय के हिसाब से घड़ी में शाम के 6 बजेंगे और भारत के समय के हिसाब से जब घड़ी में शाम के साढ़े 7 बजे होंगे तो उस समय अबू धाबी में इंडिया का त्योहार कहा जाने वाला आइपीएल का 2020 का सीजन शुरू हो जाएगा। आइपीएल के 13वें सीजन के आगाज मैच में चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की आइपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। अब तक के 12 सीजन में 7 बार तो मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स विनर रही हैं। इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस है, जो अब तक 4 आईपीएल जीत चुकी है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स 3 बार चैम्पियन रही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स ने सबसे ज्यादा 8 बार फाइनल खेला है। इसके बाद मुंबई 5 बार फाइनल में पहुंची है। आरसीबी तीसरे नंबर पर है, जिसने 3 बार फाइनल खेला है। इस बार के आईपीएल की खास बात ये भी है कि भारत में रात के मैच आठ बजे से शुरू होते थे, लेकिन इस बार आईपीएल यूएई में हो रहा है, इसलिए रात के मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7.30 बजे से शुरू हो जाएंगे. वहीं दिन के मैच साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएंगे. इस बार दो मैच केवल दस ही दिन होंगे. ये भी मैच शनिवार और रविवार को ही खेले जाएंगे.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा(कप्तान), क्विंटन डिकॉक(विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, नाथन कुल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, फाफ डुप्लेसिस, एमएस धौनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रवींद्र जड़ेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, पीयुष चावला, दीपक चाहर और इमरान ताहिर।
Herald