Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: प्राइवेट बीच पर लुत्फ उठाते नजर आए पंजाब के खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल (IPL) का काउंटडाउन शुरु हो गया है और टीम्स रोजाना प्रैक्टिस सेशन पर पसीना बहा रही है. इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन यूएई में 19 सितंबर से शुरु होने वाला है जबकि इसका फाइनल 10 नवंबर को होगा. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ी यूएई में प्रैक्टिस के साथ मस्ती करने में भी कोई कसर नहीं रहने दे रहे. टीम के ऑफिशियल हैंडल से खिलाड़ियों का बीच पर मस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है,


प्रैक्टिस पर दोबारा जाने से पहले किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाड़ियों ने खुद को रिलेक्स करने का विकल्प चुना है. किंग्स इलेवन पंजाब ने ट्वीट करते हुए लिखा, ''ट्रेनिंग के बीच में थोड़ा फन भी जरूरी है.''

आपको बता दे की टीम की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो में हर खिलाड़ी अपने तरीके से मस्ती कर रहा है. हालांकि टीम इंडिया के स्टार ओपनर मयंक अग्रवाल ने चेयर पर रिलेक्स करना बेहतर समझा. वहीं टीम इंडिया के पूर्व कोच अनिल कुंबले ने अपने फोटोग्राफी के स्किल का मजा उठाने का मौका हाथ से जाने नहीं दिया. अनिल कुंबले को इस काम में मोहम्मद शमी का साथ भी मिला है.



Herald