

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी को देखते हुए लगाए गए सख्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें चरण में मीडियाकर्मियों को स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पता चला है कि यह पहला चरण होगा जिसमें फ्रैंचाइजी को मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस कराने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि प्रत्येक मैच के बाद वर्चुअल मीडिया कॉन्फ्रेंस कराना अनिवार्य होगा।

बीसीसीआई ने मीडिया विज्ञप्ति में कहा, ‘ड्रीम11 इंडियन प्रीमियर लीग 2020 कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में बंद स्टेडियम में आयोजित की जा रही है। स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल को देखते हुए मीडिया कर्मियों को मैच कवर करने के लिए या टीम के अभ्यास सत्र को कवर करने के लिए स्टेडियम में अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।

इस साल हो रहा आइपीएल टूर्नामेंट बेहद अलग है इसमें कई बदलाव नजर आएंगे। कोविड-19 महामारी (COVID-19 Pandemic) की वजह से स्वास्थ्य सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू होगा। इस साल के टूर्नामेंट में मीडियाकर्मियों की स्टेडियम में एंट्री नहीं होगी। 13 सीजन में यह पहला मौका होगा जब फ्रेंचाइजी मैच से पहले कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेगी। हर मैच के बाद जो कॉन्फ्रेंस किया जाएगा वो भी वर्चुअल होगा।
Herald