Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सारा तेंदुलकर का IPL 2020 के दौरान भारतीय खिलाड़ी पर आया 'दिल', शेयर की इंस्टा स्टोरी

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज और मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आइपीएल 2020 में खेल रहे शुभमन गिल और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर पिछले काफी समय से फैन्स की नज़रों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां तमाम लोगों को विश्वास दिला रही हैं कि भारत के युवा खिलाड़ी और तेंदुलकर की बेटी के बीच कुछ पक रहा है।

हाल ही में शुभमन और सारा ने एक ही कैप्शन के साथ अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों से ज्यादा इसके कैप्शन ने सभी का ध्यान आकर्षित किया था। यह सारा तेंदुलकर थीं जिन्होंने कैप्शन 'आई स्पाई' के साथ अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी। कुछ ही समय के बाद शुभमन गिल ने भी उसी कैप्शन और इमोजी के साथ खुद की तस्वीर को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।


सारा ने इस मैच की एक क्लिप को रिकॉर्ड किया, जिसमें केकेआर खिलाड़ी शुभमन गिल को सूर्यकुमार यादव के एक शॉट को रोकने के लिए एक डाइव लगाने का प्रयास करते देखा जा सकता है। हालांकि, अब ये पोस्ट उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नहीं है, लेकिन फैंस ने इसको सेव किया हुआ है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खास बात ये है कि इस इंस्टा स्टोरी में उन्होंने दिल वाली इमोजी लगाई हैं।



Herald