Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: आज दो बड़े खिलाड़ी के बीच होगा मुकाबला, कोहली को बड़ा टक्कर देंगे रोहित

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आईपीएल 2020 सीजन की शुरुआत काफी धमाकेदार हुई है. कोरोना काल में भी लोग घरों में बैठकर मैच का खूब आनंद ले रहे हैं. आज सीजन का 10वां मैच होने जा रहा है. आज यानी सोमवार को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियन्स के बीच मैच खेला जाएगा. दुबई के स्टेडियम में दोनों टीमें आपस में भिड़ेंगी.

आरसीबी ने इस सीजन में जीत के साथ ही खेल की शुरुआत की थी. इस सीजन में पहली बार दोनों टॉप भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा आमने सामने होंगे. विराट कोहली की टीम की बात की जाए तो इस टीम की बल्लेबाजी क्रम काफी शानदार है. विराट कोहली और एबी डिविलियर्स पर बड़ा बोझ होगा. हालांकि इस टीम के गेंदबाजों ने काफी निराश किया है. ओवरसीज खिलाड़ी डेल स्टेन से टीम को काफी उम्मीदे थी. लेकिन पिछले मैच में डेल स्टेन ने पंजाब के खिलाफ 50 से अधिक रन दिए थे.

वहीं अगर मुंबई की बात की जाए तो, इस टीम में रोहित शर्मा कुछ खास बदलाव करना नहीं चाहेगे. रोहित शर्मा खुद बेहतर फॉर्म में चल रहे हैं और ओपनर सौरभ तिवारी भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. रोहित की टीम की गेंदबाजी क्रम भी लाजवाब दिख रहा है. जसप्रीत बुमराह के साथ न्यूजीलैंड के धाकड़ गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने उम्दा प्रदर्शन दिया है. ऐसे में विराट कोहली और ट्रेंट बोल्ट के बीच आज खास मुताबला हो सकता है.

The post IPL 2020: आज दो बड़े खिलाड़ी के बीच होगा मुकाबला, कोहली को बड़ा टक्कर देंगे रोहित appeared first on Live Cities.