Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: दिल्ली और हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला, जीत की हैट्रिक लगाएगी दिल्ली या आज खुलेगा हैदराबाद का खाता?

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: आईपीएल के 13वें सीजन में आज दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच खेला जाएगा. दिल्ली अपनी तीसरी जीत के लिए मैदान पर उतरेगी. इससे पहले दिल्ली अपने चिछले दोनों मैचों में जीत हासिल की है. वहीं हैदराबाद अपनी पहली जीत के लिए फिर से कोशिश करेगी.

अबुधाबी में खेले जाने वाले इस मैच में दोनों टीमों जबरदस्त भिड़ंत होगी. आज डेविड वॉर्नर पहली जीत के लिए जी जान लगा देंगे. हैदराबाद को पहली जीत दिलाना वॉर्नर के लिए चिंता का विषय है. वहीं दिल्ली की टीम लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है. खुद कप्तान श्रेयस अय्यर अच्छे फॉर्म में दिख रहे हैं.

दो मैच जीतने के बाद दिल्ली की टीम में कोई बदलाव करनी नहीं चाहेगी. बल्लेबाजी क्रम में खुद कप्ताद श्रेयस अय्यर, शिमरोन हेटमायर, पृथ्वी शॉ और शिखर धवन पर भारी जिम्मेदारी होगी. वहीं गेंदबाजी में मॉर्कस स्टोनइनिस, कगिसो रबाडा अपना एक बार फिर से जलवा बिखेरेंगे. वहीं हैदराबाद की टीम अभी स्ट्रगल करती नजर आ रही है.

हैदराबाद की ओर से मनीष मांडे पर एक बार फिर से टीम को जीताने की जिम्मेदारी होगी. इस सीजन में मनीष पांडे ने दो मैचों में एक में हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. इसके अलावा टीम को कप्तान डेविड वॉर्नर से भी उम्मीदे होंगी. वहीं गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार अच्छा परफॉर्मेंस देते आ रहे हैं. अब ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज हैदराबाद की टीम खाता खोल पाती है या नहीं?

The post IPL 2020: दिल्ली और हैदराबाद के बीच होगा मुकाबला, जीत की हैट्रिक लगाएगी दिल्ली या आज खुलेगा हैदराबाद का खाता? appeared first on Live Cities.