

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन के आगाज में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। तमाम ओवरसीज क्रिकेटर्स भी अब अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों से जुड़ना शुरू हो चुके हैं, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कोविड-19 महामारी के बीच 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) रवाना होने से पहले कहा कि उनके मन में थोड़ी आशंका बनी हुई है.

चेन्नई सुपरकिंग्स के दल में दो खिलाड़ी समेत 12 लोगों के संक्रमित होने के बाद इस कीवी कप्तान ने अपनी राय रखी है। केन की माने तो यूएई में होने वाले इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को ज्यादा सतर्क और अनुशासित रहना होगा। गुरुवार को यूएई के लिए रवाना होने से पहले न्यूजीलैंड रेडियो से बातचीत करते हुए विलियमसन ने कहा कि कोरोना से बचने के लिए प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा।

इस साल आईपीएल में न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी खेलेंगे। इनमें जिम्मी नीशम (पंजाब), लॉकी फर्ग्युसन (कोलकाता), मिशेल मैक्लाघन और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई), केन विलियम्सन (हैदराबाद) और मिशेल सेंटनर (चेन्नई) शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की न्यूजीलैंड की टीम मार्च से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है। कोरोना के कारण मार्च के मध्य में ऑस्ट्रेलिया के साथ वनडे सीरीज को भी बीच में ही रोक दिया गया था। वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस समर सीजन में पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज और बांग्लादेश की मेजबानी करने की योजना बनाई है।
Herald