Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आज से शुरू होगी IPL 2020 की जंग, आमने-सामने होंगी रोहित- धोनी की टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क। आज से इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आगाज मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर से होगा. पिछले साल फाइनल में एक दूसरे के खिलाफ टकराने वाले धोनी और रोहित शर्मा फिर से एक-दूसरे के आमने सामने होंगे. इसके साथ ही 15 महीने से अंतराल के बाद दुनिया के सबसे कामयाब विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान पर वापसी करेंगे.

कोरोना महामारी के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबु धाबी में हो रहा है। आईपीएल के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब इस टी-20 टूर्नामेंट का आयोजन विदेशी जमीन पर हो रहा है। टूर्नामेंट का फाइनल 10 नवम्बर को होगा। गत चैंपियन मुंबई और गत उपविजेता चेन्नई के बीच टूर्नामेंट का मुकाबला कुछ बदले हुए माहौल में होगा।


दोनों टीमें जब पिछले साल भारत में फाइनल में भिड़ी थीं तब धोनी भारतीय टीम के सदस्य था और उन्हें आईपीएल के बाद इंग्लैंड में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी पेश करनी थी लेकिन इस बार धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास लेने के बाद आईपीएल में उतर रहे हैं और उन पर अब भारतीय टीम में जगह बनाने का कोई दबाव नहीं है। दूसरी तरफ रोहित देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित हो चुके हैं। दिलचस्प है कि धोनी ने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी जबकि रोहित 29 अगस्त को खेल रत्न बने थे। धोनी इससे पहले खेल रत्न बन चुके हैं।



Herald