

स्पोर्ट्स डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, सुरेश रैना के IPL से नाम वापस लेने के बाद अब ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी इस साल इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. उन्होंने अपने फैसले के बारे में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम प्रबंधन को बता दिया है. हरभजन सिंह ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. हरभजन ने भी आईपीएल से हटने का कारण निजी बताया है। सुरेश रैना देश लौट चुके हैं। हरभजन टीम के साथ यूएई नहीं गए थे।

हरभजन सिंह ने कहा कि फिलहाल में परिवार के साथ जालंधर में हूं। मैंने सीएसके टीम मैनेजमेंट को अपने फैसले की जानकारी दे दी है। मैंने इस मुश्किल वक्त में निजी कारणों से ब्रेक लेने का फैसला किया। मैं उम्मीद करता हूं कि हर व्यक्ति मेरे इस फैसले का सम्मान करेगा। मैं अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं और कुछ प्राइवेसी चाहता हूं। सीएसके मैनेजमेंट काफी सपोर्टिव है और मैं टीम के अच्छे आइपीएल जाने की कामना करता हूं। सुरक्षित रहिए, जय हिंद।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की हरभजन सिंह आइपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। 160 मैचों में भज्जी ने 150 विकेट चटकाए हैं। आइपीएल के 12 साल के इतिहास में उनसे ज्यादा विकेट सिर्फ लसिथ मलिंगा (170) और अमित मिश्रा (157) के नाम हैं।
Herald