Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: कौन सी टीम इस साल रहेगी सबसे फिसड्डी, इस क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल को शुरू होने में अब बस कुछ दिन ही बचे हैं। पिछली बार इस लीग को जीतने वाली मुंबई इंडियंस और खिताब से चूकने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के साथ इस साल आईपीएल का आगाज होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वर्तमान खिलाड़ियों और इस खेल के एक्सपर्ट्स लोगों का अपनी मनपसंद टीमों के चुनने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रैड हॉग ने एक कमाल की भविष्यवाणी की है और ये है कि इस बार कौन सी टीम सबसे फिसड्डी रहने वाली है यानी इस बार कौन टीम आखिरी पायदान पर रहेगी।

ब्रैड हॉग ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में कई शानदार विदेशी खिलाड़ी हैं और ये सभी मैच विनर हैं, लेकिन इनके साथ दिक्कत ये है कि ये लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं। हॉग ने मुजीब-उर-रहमान व क्रिस जॉर्डन को छोड़कर सभी खिलाड़ियों को मैच विनर करार दिया। उन्होंने कहा कि इस बार ग्लेन मैक्सवेल, क्रिस गेल और जिम्मी नीशाम शायद लगातार बेहतरीन प्रदर्शन नहीं कर पाएं।


उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन नहीं कर पाने की वजह से ही इस टीम को शायद आखिरी पायदान पर रहना होगा। आपको बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब ने एक बार भी आइपीएल टाइटल नहीं जीता है। इस बार टीम की कमान केएल राहुल के हाथों में दी गई है और वो पहली बार इस टीम की अगुआई इस लीग में करेंगे।



Herald