Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL 2020: इंतजार की घड़ियां खत्म, आज आएगा आईपीएल के शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। कोरोना काल के बीच यूएई में होने जा रहे आईपीएल के शेड्यूल के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना होगा। क्रिकेट प्रेमी कल से ही आस लगाए बैठे थे कि उन्हें शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग का पूरा कार्यक्रम मिल जाएगा, लेकिन समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक शेड्यूल रविवार यानी 6 सितंबर को रीलिज होगा। गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल ने इसकी जानकारी दी है, इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने 4 सितंबर को ही टूर्नामेंट के संपूर्ण रूपरेखा के सामने आने की बात कही थी।


तीसरी बार भारत से बाहर हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) शुरू होने में अब दो सप्ताह से भी कम समय बचा है। इस बीच सभी फ्रेंचाइजियां टूर्नामेंट की तैयारी के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके साथ ही टीमें आईपीएल के शेड्यूल का इंतजार कर रही हैं जो अभी जारी नहीं किया गया है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि दुबई और अबुधाबी में क्वारंटाइन नियम के अलग-अलग नियम हैं।

अभी तक ऐसा माना जा रहा है कि पिछली चैम्पियन मुंबई इंडियंस और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स 19 सितंबर को पहले मैच में आमने सामने होंगे। लेकिन यह अभी तय नहीं है और इस पर अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। बता दें कि यूएई में टूर्नामेंट खेलने के लिए सभी आठों टीमें 20 और 21 अगस्त को वहां पहुंच गई थीं और प्रोटोकॉल के अनुसार क्वारंटाइन अवधि गुजरने के बाद अभ्यास शुरू कर चुकी हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम के दो खिलाड़ी सहित 13 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिससे उसका अभ्यास सत्र सबसे आखिर में चार सितम्बर को जाकर शुरू हो पाया। सभी टीमों को आईपीएल के कार्यक्रम का इन्तजार है।



Herald