

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के स्पोर्ट्स एंकर्स के नामों का जब ऐलान हुआ तो सभी फैंस हैरान रह गए थे. दरअसल प्रसारणकर्ता स्टार नेटवर्क ने एंकर्स की लिस्ट में मयंती लैंगर (Mayanti Langer) का नाम शामिल नहीं किया था. अब मयंती लैंगर के आईपीएल 2020 से हटने की वजह सामने आ गई है. दरअसल मयंती लैंगर मां बन गई हैं.

मयंती लैंगर और भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने फैमिली में एक नए सदस्य का वेलकम किया है। मयंती पहली बार मां बनीं हैं। उन्होंने 6 सप्ताह पहले बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने इसका खुद सोशल मीडिया पर ऐलान किया है। मयंती ने पति स्टुअर्ट और बेटे की तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है। इस वजह से वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सत्र में एंकरिंग करते नहीं दिखाई देंगी।

मयंती ने अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी और बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'तो इस बार मैं आईपीएल देखने का आनंद लूंगी। ऑल द बेस्ट टू जतिन सप्रू, सुहैल चंडोक, आकाश चोपड़ा, संजना गणेशन, डीन जोन्स, स्कॉट स्टायरिस, ब्रेट ली, संजोग गुप्ता।'
Herald