

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL 2020 का पहला मुकाबला 19 सितंबर को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होना है। अबू धाबी में होने वाले इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान और हिटमैन के नाम से फेमस बल्लेबाज रोहित शर्मा की निगाहें आइपीएल के 13वें सीजन के शुरुआती मैचों में ही चार बड़े रिकॉर्ड्स को हासिल करने पर होंगी। इसके लिए रोहित शर्मा जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं।

चौके और छक्कों की बरसात लिए भारतीय क्रिकेट लीग UAE में शुरू होने जा रही है. ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और मैदान से बाहर जाती गेंद क्रिकेट फैंस को उत्साहित करती हैं. साथ ही मैदानी जंग के अलावा खिलाड़ियों में लगी रेस पर भी फैंस की नजर रहती है. ऐसी ही एक होड़ इस लीग के तीन कप्तानों में दिख रही है. ये होड़ इस लीग में भारतीय खिलाड़ियों के बल्ले से निकले छक्कों की. इसमें फिलहाल सबसे आगे चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली भी पीछे नहीं हैं।

फटाफट क्रिकेट की सुपरहिट लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में पहले नंबर पर कैरेबियाई खिलाड़ी क्रिस गेल हैं. लेकिन अगर भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो महेंद्र सिंह धोनी 209 छक्के लगाकर टॉप पर हैं. उनके बाद दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिसके खाते में 194 छक्के दर्ज हैं. जबकि सुरेश रैना ने भी 194 छक्के अपने नाम किए हैं. लेकिन रैना इस सीजन से फिलहाल पीछे हट चुके हैं. तो उनके बाद विराट कोहली इस लिस्ट में हैं, उन्होंने अब तक कुल 190 छक्के लगाए हैं. धोनी और रोहित के बीच सिर्फ 15 छक्कों का फासला है, तो विराट को धोनी की बराबरी करने के लिए 19 छक्के की दरकार है.
Herald