

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित होने वाले आइपीएल 2020 की तैयारियों का जायजा लेने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली दुबई रवाना हो गए हैं।

आपको बता दे की भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए आईपीएल को यूएई में कराया जा रहा है, टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के बीच खेला जाना है। मुंबई इंडियंस डिफेंडिंग चैंपियन है, जबकि सीएसके पिछले साल उप-विजेता रहा था। गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फोटो के साथ पोस्ट किया, 'छह महीने में मेरी पहली फ्लाइट आईपीएल के लिए दुबई जाना होगा... जिंदगी बदल जाती है।

गांगुली इस फोटो में मास्क और चेहरे की शील्ड पहने हुए थे जो महामारी के दौरान उड़ान के वक्त एसओपी का हिस्सा है। आईपीएल के चेयरमैन बृजेश पटेल उन अहम अधिकारियों में शामिल हैं जो पहले ही दुबई जा चुके हैं। सभी फ्रेंचाइजी टीमें पहले ही यूएई पहुंच चुकी हैं और क्वारंटाइन पीरियड खत्म करके तैयारी में जुट चुकी हैं। आईपीएल का फाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाना है।
Herald