

स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर व चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर बल्लेबाज शेन वॉटसन ने 19 सितंबर से शुरू हो रहे आइपीएल से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ नेट पर अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है। उन्होंने पहले अभ्यास सत्र के बाद कहा कि उन्हें खोई लय हासिल करने में समय नहीं लगेगा। कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों के बाद महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई टीम तीसरे दौर की जांच के बाद शुक्रवार को अभ्यास शुरू कर सकी.

वाटसन ने ट्वीट किया, ''पहले अभ्यास सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स के अपने साथी खिलाड़ियों के साथ लौटना काफी रोमांचक रहा. बहुत मजा आया. लय हासिल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा.''

वाटसन को 2018 आईपीएल से पहले चेन्नई ने खरीदा था. उन्होंने पिछले दो साल में 953 रन के अलावा छह विकेट भी लिये. सुरेश रैना और हरभजन सिंह के बाहर होने के बाद वाटसन पर चेन्नई की उम्मीदों का काफी दारोमदार होगा.
Herald