Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में धोनी से महंगे कप्तान हैं कोहली, जानिए इस सीजन 8 टीमों के कप्‍तानों को कितनी मिलेगी सैलरी

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का धमाकेदार सीजन 19 सितंबर से शुरू हो जा रहा है. कोरोना महामारी संकट के चलते मार्च-अप्रैल में होने वाला आईपीएल इस बार सितंबर में भारत की जगह दुबई में आयोजित किया जा रहा है. सभी टीमें दुबई पहुंच चुकी हैं. पिछले छह महीने से क्रिकेट से दूर रहे कप्तानों और खिलाड़ियों के लिए यह सीजन आसान नहीं होने वाला है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्‍तान विराट कोहली की टीम पिछली 12 कोशिशों में एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है. एक बार फिर हर किसी को कोहली से किसी कमाल की उम्‍मीद है. इस सीजन के लिए कोहली को 17 करोड़ रुपये मिलेंगे.


2018 में गौतम गंभीर के दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कप्‍तानी छोड़ने के बाद युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई. अगले ही सीजन अय्यर ने टीम को क्‍वालिफायर्स तक पहुंचा दिया. इस बार भी वह टीम की कमान संभालेंगे और उन्‍हें इस सीजन 7 करोड़ रुपये मिलेंगे.


दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्‍तान दिनेश कार्तिक को इस सीजन 7.4 करोड़ रुपये मिलेंगे. वैसे टीम के प्रदर्शन की बात करें तो पिछली बार टीम टॉप 4 में भी नहीं पहुंच पाई थी.

अपनी कप्‍तानी में सनराइजर्स हैदराबाद को एक बार चैंपियन बना चुके डेविड वॉर्नर टीम की संभालने के लिए एक बार फिर तैयार है. इस सीजन वॉर्नर को साढ़े 12 करोड़ रुपये मिलेंगे.


2018 में बॉल टेंपरिंग के कारण राजस्‍थान रॉयल्‍स की कप्‍तानी गंवाने वाले स्टीव स्मिथ इस सीजन फिर से कप्‍तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. राजस्‍थान ने उन्‍हें साढ़े 12 करोड़ रुपये में इस सीजन के लिए रिटेन किया.


इस सीजन पहली बार किंग्‍स इलेवन पंजाब की कप्‍तानी करने के लिए तैयार केएल राहुल को 11 करोड़ रुपये मिलेंगे.

आईपीएल के सबसे सफल कप्‍तान रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को चार बार चैंपियन बनाया. इस सीजन रोहित को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे.

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को तीन बार खिताब दिला चुके एमएस धोनी को 15 करोड़ रुपये मिलेंगे. वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं.



Herald