Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में 99 रन पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सिर्फ भारतीय, कोहली भी हो चुके हैं शिकार

स्पोर्ट्स डेस्क। मुंबई इंडियंस के इशान किशन ने अकेले दम पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच को पलट दिया। इस युवा बल्लेबाज ने 58 गेंद पर 99 रन की बेमिसाल पारी खेली लेकिन शतक पूरा करने से चूक गए। इशान ने 9 छक्के और 2 चौकों की मदद से यह 99 रन बनाए और टीम को सुपर ओवर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इंडियन प्रीमियर लीग में इस स्कोर पर आउट होने वाले इशान तीसरे भारतीय बल्लेबाज बने।


ईशान किशन जब बल्लेबाजी करने उतरे उस वक्त मुंबई ने बेहद ही मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर तीसरे ओवर में ही 16 रन पर दो विकेट गंवा दिए. ईशान ने संभलकर खेलना शुरू किया और एक छोर को पूरी तरह से संभाल लिया. 11.2 ओवर में 78 पर चार विकेट गंवाने के बाद मुंबई इंडियंस मुकाबले में पूरी तरह से बाहर हो चुकी थी. लेकिन इसके बाद पोलार्ड ने किशन ने वो कर दिखाया जो ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट में कभी नहीं हुआ था. आखिरी 5 ओवरों में मुंबई को जीत के लिए 90 रन की जरूरत थी. इन दोनों खिलाड़ियों ने 89 रन बनाकर स्कोर को टाई कर दिया. ईशान किशन हालांकि 19वें ओवर की तीसरी और चौथी गेंद पर छक्का लगाने के बाद पांचवी बॉल पर आउट हो गए और अपने शतक से चूक गए. ईशान ने 58 गेंद में 99 रन की पारी खेली जिसमें 9 छक्के शामिल रहे.

इशान से पहले साल 2013 में बैंगलोर के कप्तान विराट कहली भी शतक के करीब पहुंचकर चूक गए थे। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के खिलाफ खेलते हुए 58 गेंद पर 99 रन बनाकर आउट हुए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए तीसरे नंबर पर उतरे कोहली ने 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 99 रन बनाए थे और रन आउट होकर वापस लौटे थे। वहीं पृथ्वी शॉ भी 99 के चक्कर में अपना विकेट गंवा चुके हैं। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 2019 में लक्ष्य का पीछा करते हुए पृथ्वी ने 55 गेंद पर 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 99 रन बनाए थे। शतक से एक रन दूर वह विकेट के पीछे अपना कैच दे बैठे थे। कमाल की बात यह रही थी कि यह मैच भी टाई होकर सुपर ओवर में पहुंचा था।



Herald