

स्पोर्ट्स डेस्क। सितंबर के महीने में डिजनी प्लस हॉटस्टार ने दो बड़े फैसले किए हैं। इसके सूत्रों ने एक तो ये साफ कर दिया है कि अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ हाल फिलहाल ओटीटी पर रिलीज होने नहीं जा रही, दूसरा बड़ा एलान जो इस ओटीटी ने शनिवार को किया, वह ये है कि मुफ्त में इस ओटीटी पर आईपीएल क्रिकेट मैच देखते रहे लोगों को इस साल ये मैच देखने के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी।
सालभर का लेना होगा सब्सक्रिप्शन

डिजिटल कार्यक्रम प्रसारक मंच डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar) ने शनिवार को कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (IPL) के मैच उसके केवल वही ग्राहक ही देख सकेंगे, जिन्होंने एक साल का सब्सक्रिप्शन ले रखा है. बताते चलें कि आईपीएल टी-20 का 13वां संस्करण 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू होने जा रहा है.
दूरसंचार कंपनी Jio और Airtel से किया गठबंधन

डिज्नी+हॉटस्टार ने कहा कि उसके मंच पर डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी (399 रुपये में 12 माह) और डिज्नी+हॉटस्टार प्रीमियम (1,499 रुपये में 12 माह) योजना के पुराने और नए ग्राहक ही आईपीएल का प्रसारण देख सकेंगे. कंपनी ने कहा है कि उसने डिज्नी+हॉटस्टार वीआईपी योजना का सब्सक्रिप्शन लेने के इच्छुक लोगों की आसानी के लिए दूरसंचार सेवा कंपनी Jio और Airtel से गठबंधन किया है. ये दोनों कंपनियां इसके लिए पूर्व भुगतान पर 12 माह के लिए इस योजना की पेशकश करेंगी.
Herald