Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में आज पंजाब vs बेंगलुरु: जाने किसका पलड़ा है भारी, यह है रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल के 13वें सीजन का छठवां मैच किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज दुबई में खेला जाएगा। पिछले 4 मुकाबलों में बेंगलुरु ने पंजाब को शिकस्त दी है। वहीं, दुबई में दोनों टीमों के बीच एक मैच खेला गया, जिसमें पंजाब को जीत मिली थी। इस सीजन में पंजाब ने पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ खेला, जिसे सुपर ओवर में दिल्ली ने जीता था। वहीं बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराया।


पंजाब टीम में कप्तान लोकेश राहुल के साथ सबसे अनुभवी दिग्गज वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के कंधों पर अहम जिम्मेदारी होगी। गेल ने लीग के इतिहास में सबसे ज्यादा 326 छक्के और सबसे ज्यादा 6 शतक लगाए हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में टीम के लिए मोहम्मद शमी और शेल्डन कॉटरेल अहम भूमिका में रहेंगे।

आरसीबी में विराट कोहली के अलावा एबी डिविलियर्स और एरॉन फिंच जैसे दिग्गज बल्लेबाज हैं। ऑलराउंडर में टीम के पास क्रिस मॉरिस, मोइन अली और वाशिंगटन सुंदर हैं। बॉलिंग डिपार्टमेंट में आरसीबी को युजवेंद्र चहल के अलावा उमेश यादव और नवदीप सैनी मजबूती देते नजर आएंगे। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा 5412 रन बनाने वाले प्लेयर भी हैं। आईपीएल में आरसीबी का सक्सेस रेट 47.75% है। उसने लीग में अब तक 182 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 87 मैचों में जीत हासिल हुई और 95 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं 4 मैच बेनतीजा रहे। दूसरी ओर पंजाब का पंजाब का सक्सेस रेट 46.04% है। पंजाब ने अब तक कुल 177 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 82 में जीत और 95 में हार मिली।



Herald