

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का आमना-सामना होगा। धोनी की अगुवाई में सीएसके की टीम जहां जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी वहीं श्रेयस अय्यर की दिल्ली जीत के लय को बरकरार रखना चाहेगी। दुबई में होने वाले मुकाबले में दोनों ही टीमों में थोड़े-बहुत बदलाव हो सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) में अपने तीसरे मुकाबले से पहले बल्लेबाजी क्रम में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर विचार करना चाहेगी।

दिल्ली के खिलाफ चेन्नई का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। पिछले 5 मुकाबलों में चेन्नई ने 4 मैच जीते हैं। पिछले सीजन में दोनों के बीच खेले गए 3 मुकाबलों में चेन्नई ने दिल्ली को शिकस्त दी थी। दोनों टीमों के बीच दुबई में यह पहला मैच होगा। तीन बार की चैम्पियन (2018, 2011, 2010) सीएसके यदि यह मैच जीत लेती है, तो 3 टीमों के खिलाफ 15 से ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। इसके पहले मुंबई इंडियंस ही ऐसा कर सकी है।

सीएसके में कप्तान धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन के 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में केदार जाधव का नाम है, जिन्हें इस सीजन में 7.80 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, दिल्ली में ऋषभ पंत 15 करोड़ और शिमरॉन हेटमायर 7.75 करोड़ रुपए कीमत के साथ सबसे महंगे प्लेयर हैं। आईपीएल का पहला खिताब (2008) जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक 148 मैच खेले, जिसमें 76 जीते और 70 हारे हैं। 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, सीएसके ने अब तक 167 में से 101 मैच जीते और 65 हारे हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। रॉयल्स की जीत सक्सेस रेट 51.35% और सीएसके का सबसे ज्यादा 60.47% रहा।
Herald