Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में आज कोलकाता vs हैदराबाद: जाने किसका है पलड़ा भारी

स्पोर्ट्स डेस्क। आज शाम अबू धाबी में कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगी. ये वो मुकाबला है जहां दोनों टीमों को पहली जीत की तलाश है. केकेआर को पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने 49 रनों से करारी शिकस्त दी थी. जबकि सनराइजर्स को आरसीबी के हाथों 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. फिलहाल पॉइंट टेबल में यही दोनों टीमें हैं, जिनका खाता अब तक नहीं खुल सका है।

पिछले चार मुकाबलों की बात करें, तो हैदराबाद और कोलकाता के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं। हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं। वहीं कोलकाता के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस हैं। उन्हें सीजन के 15.50 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके बाद सुनील नरेन का नंबर आता है, जिन्हें सीजन के 12.50 करोड़ रुपए मिलेंगे।

आईपीएल इतिहास में कोलकाता ने अब तक दो बार फाइनल (2014, 2012) खेला और दोनों बार चैम्पियन रही है। वहीं, हैदराबाद ने भी अब तक दो बार (2016, 2009) में फाइनल खेला और जीत हासिल की। लीग में हैदराबाद का सक्सेस रेट कोलकाता से ज्यादा है। हैदराबाद ने आईपीएल में 109 मैच खेले हैं। इसमें उसने 58 मैच जीते और 51 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 53.21% है। वहीं, कोलकाता ने 179 मैच खेले हैं। इनमें उसने 92 मैच जीते और 87 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 51.39% है।



Herald