Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंतजार की घड़ियां होंगी खत्म, आज जारी किया जाएगा IPL का शेड्यूल

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 (IPL 2020) का पूरा कार्यक्रम 4 सितंबर यानि आज के दिन जारी किया जाएगा. बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने बीते गुरुवार को इस बात की जानकारी दी थी. गांगुली ने एक टीवी चैनल से कहा, 'हम समझते हैं कार्यक्रम जारी करने में देरी हो रही है. यह अंतिम रूप के करीब है और शुक्रवार को इसे जारी कर दिया जाएगा। गांगुली ने कहा, "हम समझते हैं कार्यक्रम जारी करने में देरी हो रही है. यह अंतिम रूप के करीब है और शुक्रवार को इसे जारी कर दिया जाएगा." हालांकि ऐसी उम्मीद है कि पहला मैच 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स और मौजूदा विजेता मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा सकता है.

एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने बताया है कि आईपीएल पहला मैच हो, उससे पहले एक वार्मअप मैच कराया जाना चाहिए. वहीं दूसरी फ्रेंचाइजी की ओर से भी इसको लेकर हामी भर दी गई है. इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि दो और टीमों ने भी इसको लेकर हां की है. यानी आईपीएल की लगभग सभी टीमें ऐसा मैच चाहती हैं.

बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने आईएएनएस से कहा था कि लीग की शुरुआत तय वक्त पर ही होगी. चेन्नई सुपर किंग्स के 13 खिलाड़ी कोरोना वायरस (Coronavirus) पॉजिटिव पाए जाने के बाद लीग के आयोजन पर सवाल खड़े हो रहे थे और ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थी की यूएई में कोविड-19 के हालात देखने के बाद टूर्नामेंट रद्द न हो जाए. धूमल ने हालांकि कहा था कि यूएई में सब कुछ सही है और लीग तय कार्यक्रम के मुताबिक अबु धाबी, दुबई और शरजाह में 56 दिन तक खेली जाएगी.



Herald