Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: सबसे खराब 20 गेंदें खेलने के बाद भी आत्मविश्वास नहीं खोया था : तेवतिया

शारजाह।वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल को एक ओवर में पांच छक्के लगाकर रातोंरात स्टार बने राहुल तेवतिया ने कहा कि अपनी पारी की शुरूआत में 'सबसे खराब 2० गेंदें खेलने के बाद भी उनका आत्मविश्वास बरकरार था । तेवतिया की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के बेहद रोमांचक मुकाबले में रविवार को किग्स इलेवन पंजाब को हराया । तेवतिया की पारी की शुरूआत काफी धीमी रही थी ।

उन्होंने जीत के बाद कहा ,'' टीम को पता था कि मैं बड़े शॉट खेल सकता हूं । मुझे खुद पर भरोसा था । एक छक्का बल्ले से निकलने की देर थी । उन्होंने कहा ,'' एक ओवर में पांच छक्के शानदार थे । मैने लेग स्पिनर को मारने की कोशिश की लेकिन हो नहीं सका । इसलिये मैने दूसरे गेंदबाजों को निशाना बनाया ।

रॉयल्स को आखिरी तीन ओवर में 51 रन चाहिये थे और तेवतिया ने कोटरेल के डाले 18वें ओवर में मैच का पासा पलट दिया । उन्होंने कहा ,'' मैं अपनी इस पारी को कभी नहीं भूल सकूंगा ।(एजेंसी)