Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: बटलर,सैमसन, स्मिथ को जल्दी आउट करना होगा : मोर्गन

अबुधाबी।कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज इयोन मोर्गन ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स के शीर्षक्रम के शानदार फार्म को लेकर चितित है । रॉयल्स के जोस बटलर, संजू सैमसन और कप्तान स्टीव स्मिथ अच्छे फार्म में है । मोर्गन ने कहा ,'' उनके पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हमें उन्हें आउट करना होगा । यदि वे 2० ओवर तक टिक गए तो हम जीत नहीं सकते । खासकर बटलर और सैमसन ।

रॉयल्स ने दोनों मैचों में 2०० से ज्यादा रन बनाये और किग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ तो 224 रन का लक्ष्य हासिल करके आईपीएल में रिकार्ड बना दिया । मोर्गन ने कहा ,'' उनके पास काफी अनुभवी टीम है । हमें अपने खेल पर फोकस करके अच्छा प्रदर्शन करना होगा । उम्मीद है कि हम ऐसा कर पायेंगे ।(एजेंसी)