Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: हिटमैन रोहित से टकरा कर बिखरा केकेआर

दुबई।कप्तान और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की 80रन की शानदार पारी और यॉर्करमैन जसप्रीत बुमराह के एक ओवर में दो झटकों के दम पर गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बुधवार को आईपीएल मुकाबले में एकतरफा अंदाज में 49 रन से हराकर दो मैचों में अपनी पहली जीत हासिल कर ली।

मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 195 रन का मजबूत स्कोर बनाया और कोलकाता को नौ विकेट पर 146 रन पर थाम लिया। मुंबई ने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिग्स से मिली पांच विकेट की हार के बाद शानदार वापसी कर ली। कोलकाता ने टूर्नामेंट की शुरुआत हार के साथ की।

मैन ऑफ द मैच रोहित ने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था और वह 54 गेंदों में तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 80 रन बनाकर पारी के 18वें ओवर में आउट हुए। रोहित ने इन छह छक्कों के साथ आईपीएल में 200 छक्के भी पूरे कर लिए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह चौथे बल्लेबाज बन गए।(एजेंसी)