Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: हमने अपनी रणनीति को सही तरह से अंजाम दिया: रोहित

अबु धाबी।कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 49 रन से हराने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी टीम ने इस मुकाबले में अपनी रणनीति को सही तरह से अंजाम दिया।

मुंबई ने आईपीएल के अपने दूसरे मुकाबले में केकेआर को 49 रन से हराकर जीत का स्वाद चखा। इस मैच में कप्तान रोहित ने 54 गेंदों पर तीन चौकों और छह छक्कों की मदद से 8० रन बनाए थे। रोहित को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

रोहित ने कहा, ''हमने अपनी रणनीति को सही तरह से अंजाम दिया और टीम इस मुकाबले में अच्छी स्थिति में थी। पिच बेहतर थी और ओस भी कम हो रही थी। मैं पुल शॉट खेलने के अवसर ढुंढè रहा था और मैंने इसके लिए तैयारी भी की थी। टीम के प्रदर्शन से खुश हूं। मेरे भी सभी शॉट अच्छे थे।

कप्तान ने कहा, ''मैंने पिछले छह महीने में क्रिकेट नहीं खेला था और मध्य में कुछ समय बिताना चाह रहा था। पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका था लेकिन खुशी है कि इस मुकाबले में लय हासिल कर सका। हमें नहीं पता था कि आईपीएल यूएई में होगा, इसलिए हम वानखेड़े जैसे मैदान के लिए तेज आक्रमण में मजबूती चाहते थे।

रोहित ने कहा, ''हम ट्रेंट बोल्ट और जेम्स पेटिसन के साथ ज्यादा नहीं खेले हैं लेकिन यह अच्छा है कि हम बेहतर कर रहे हैं। शायद मैं अंत में थोड़ा थक गया था और यह मेरे लिए एक सीख है। सेट बल्लेबाज को अंत तक टिकना होगा। हमने ऐसा पहले भी देखा है और इस मैच में मैंने ऐसा करने की कोशिश की।(एजेंसी)