Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण एक और मैच से बाहर रहेंगे रायुडू

दुबई। चेन्नई सुपरकिग्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अंबाटी रायुडू हैमस्ट्रिंग चोट के कारण अपनी टीम के शुक्रवार को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले आपीएल-13 के मैच से बाहर रहेंगे।

चेन्नई ने अपने दो मैचों से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच पांच विकेट से जीता है जबकि राजस्थान रॉयल्स से उसे 16 रन से हार का सामना करना पड़ा। रायुडू ने मुंबई के खिलाफ 71 रन की मैच विजयी पारी खेली थी जबकि राजस्थान के खिलाफ मैच से वह इसी चोट के कारण बाहर रहे थे। रायुडू को यह चोट मुंबई के खिलाफ मैच में लगी थी।

चेन्नई को उम्मीद है कि रायुडू और आलराउंडर ड्वेन ब्रावो टीम के चौथे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। ब्रावो घुटने की चोट के कारण अभी तक आईपीएल में नहीं खेल पाए हैं। चेन्नई का चौथा मैच दो अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा।(एजेंसी)