Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: जीत की लय पर लौटने उतरेंगे मुंबई और पंजाब

अबु धाबी।कप्तान रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस और लोकेश राहुल के नेतृत्व वाली किग्स इलेवन पंजाब की टीमें पिछली हार को भुलाकर गुरुवार को होने वाले आईपीएल मुकाबले में जीत की लय पर लौटने उतरेंगे।

दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों सुपर ओवर में जबकि पंजाब को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बड़े स्कोर वाले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई की तीन मैचों में यह दूसरी हार थी और वह दो अंकों के साथ पांचवें स्थान है। पंजाब की टीम तीन मैचोंं में एक जीत, दो हार के साथ दो अंक लेकर चौथे स्थान पर मौजूद है। दोनों टीमों की कोशिश पिछली हार को भुलाकर तथा गलतियों से सीख लेकर जीत की राह पर लौटने की होगी।

पंजाब के लिए कप्तान राहुल का फॉर्म में रहना राहत की बात है। उन्होंने राजस्थान के खिलाफ सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर जिस तरह पहले विकेट के लिए 183 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की थी वो अविश्वसनीय था। पंजाब ने राजस्थान के गेंदबाजों की जमकर धुलाई की थी और 223 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था।हालांकि पंजाब के गेंदबाज इस विशाल स्कोर का बचाव नहीं कर पाए थे और राजस्थान ने तीन गेंद शेष रहते ही मैच समाप्त कर दिया था। इस मुकाबले में राहुल तेवतिया के एक ओवर में मारे गए पांच छक्कों ने उन्हें रातों रात नया स्टार बना दिया था।

पिछले मुकाबले में पंजाब की बल्लेबाजी में एक गजब संतुलन नजर आया था। मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल और निकोलस पूरन ने मजबूत शुरुआत का अंत जोरदार तरीके से किया था। हालांकि मैक्सवेल अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं लेकिन पूरन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई थी।(एजेंसी)