Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL13: पहली जीत का स्वाद चखना सुखद: वार्नर

अबु धाबी।दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली जीत के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने कहा है कि आईपीएल 13 में पहली जीत का स्वाद चखना सुखद है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2० ओवर में चार विकेट पर 162 रन बनाए थे लेकिन गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत उसने दिल्ली को सात विकेट पर 147 रन पर रोककर 15 रनों से हराकर पहली जीत का स्वाद चखा। हैदराबाद की तीन मैचों में यह पहली जीत है।

वार्नर ने कहा, ''हमने टॉस गंवाया लेकिन मैच जीता और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना सुखद है। दुर्भाग्य से मिशेल मार्श चोटिल हो गए और हम उनकी जगह गेंदबाज ढूंढ रहे थे लेकिन अभिषेक शर्मा ने काफी अच्छा किया। हमने डेथ ओवरों के लिए काफी ट्रेनिग की थी। हमें बल्ले से थोड़ी मेहनत करने की जरुरत है। हमें खुशी है कि हम विकेट पर अच्छा कर सके लेकिन इस गर्मी में ऐसा कर पाना कठिन है। मैंने भी कुछ अच्छे शॉट््स खेले।(एजेंसी)