Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2020: रवि बिश्नोई ने किया ड्रीम डेब्यू, यादगार रहा पहला मैच

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के दूसरे मुकाबले में एक ऐसे युवा खिलाड़ी को मौका मिला, जिसका भविष्य बेहद ही उज्ज्वल नजर आ रहा है. ये ऐसा गेंदबाज है जिसके लिए अनिल कुंबले जैसा दिग्गज खड़े होकर तालियां बजाता दिखा. यही नहीं इस गेंदबाज ने देश के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक ऋषभ पंत को चारों खाने चित कर दिया.

बात हो रही है रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) की, जो रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब के लिए आईपीएल में अपना डेब्यू मैच खेले. आपको बता दे की आईपीएल 2020 के दूसरे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया.

पंजाब ने इस मैच में अंडर19 स्टार रवि बिश्नोई और वेस्टइंडीज़ के तेज़ गेंदबाज़ शेल्डन कॉटरेल को डेब्यू करने का मौका दिया. दोनों ही गेंदबाज़ों के लिए उनका आईपीएल डेब्यू यादगार रहा है. बिश्नोई ने श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर छकाया और 4 ओवर में महज 22 रन दिये. बिश्नोई ने अपना पहला आईपीएल शिकार ऋषभ पंत को बनाया. पंत ने




Herald