Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL की तैयारियों में जुटे विराट कोहली, बैट की मरम्मत करते आए नजर

स्पोर्ट्स डेस्क। बीसीसीआई ने यूएई में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके हिसाब से परंपरा के अनुसार ही इस बार टूर्नामेंट के आगाज मैच में पिछले बार की फाइनलिस्ट टीमें आमने-सामने होंगी। इस दौरान चार बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे फ्रेंचाइजी टीमों की प्रैक्टिस की रफ्तार बढ़ती जा रही है।


आपको बता दे की विराट कोहली ने तैयारियां शुरू कर रखी है। वो मैदान में जमकर मेहनत कर रहे हैं और मैदान के बाहर भी वो मैच के लिए जरूरी अपने साजो-सामान की रख-रखाव पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। विराट कोहली यूएई में कभी अपने प्रैक्टिस सेशन तो कभी जिम सेशन की वीडियोज लगातार शेयर कर रहे हैं। अब कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने बल्ले की कटाई-छटाई करते नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली ने अपने इंस्टा पर ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, छोटी-छोटी चीजों से कितना फर्क पड़ता है। मेरे लिए कुछ सेंटीमीटर भी बल्ले के संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है। मुझे अपने बैट का ध्यान रखना अच्छा लगता है। इस वीडियो में विराट एक आरी की मदद से बल्ले का हैंडल काटते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे छह बल्ले और रखे हुए हैं।



Herald