Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL में हिस्सा लेने यूएई पहुंचे नेपाल के लैमिछाने

दुबई।नेपाल के लेग स्पिनर आईपीएल के 13वें संस्करण में हिस्सा लेने के लिए यूएई पहुंच गए हैं जहां 19 सितम्बर से आईपीएल का आयोजन होना है।

लैमिछाने दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य हैं और वह सोमवार शाम यूएई पहुंचे। वह दिल्ली कैपिटल्स के दुबई स्थित टीम होटल पहुंचे जहां उन्हें अनिवार्य छह दिन के क्वारंटीन में रहना होगा।

2० वर्षीय लैमिछाने ने 88 टी-2० मैचों में 117 विकेट लिए हैं। लैमिछाने ने आईपीएल में 2०18 में तीन मैचों में पांच विकेट और 2०19 में छह मैचों में आठ विकेट लिए थे।