Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL से हटने के बाद इस खास मिशन पर हैं रैना, जान खुश हो जाएंगे क्रिकेट फैन्स !

स्पोर्ट्स डेस्क। IPL के 13वें सीजन की शुरुआत शनिवार यानी 19 सितंबर को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच के साथ हो जाएगी. लेकिन इस बार सुरेश रैना आईपीएल का हिस्सा नहीं होंगे. वह निजी कारणों के चलते यूएई से लौट आए थे. रैना जम्मू-कश्मीर में एक अलग मिशन पर हैं. सुरेश रैना अब जम्मू-कश्मीर में टैलेंटेड बच्चों को तराशने वाले हैं.


सुरेश रैना (Suresh Raina) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से बात की. रैना को जम्मू-कश्मीर के कुल 10 स्कूलों में क्रिकेट एकेडमी लगाने की इजाजत मिली है. रैना इन स्कूलों के बच्चों को ट्रेनिंग देकर उन्हें प्रोफेशनल क्रिकेटर बनाएंगे.इससे पहले सुरेश रैना ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह से यहां मुलाकात की और इस केन्द्र शासित प्रदेश के युवाओं के खेल कौशल में सुधार करने की योजना पर चर्चा की.
डीजीपी ने पूर्व क्रिकेटर को पीएचक्यू आने के लिए धन्यवाद दिया और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर युवाओं के लिए सेवा देने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की.रैना ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर के युवाओं के बीच खेल को बढ़ावा देना चाहते हैं. पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने कहा कि वह प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों सहित दूसरे हिस्सों से प्रतिभाशाली युवाओं या बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहते हैं.



Herald