

स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2020 के 11वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 15 रनों से मात दी. इस मैच में हैदराबाद ने 18 वर्षीय युवा बल्लेबाज अब्दुल समद को टीम में शामिल किया है. विस्फोटक बल्लेबाज अब्दुल समद जम्मू-कश्मीर से आईपीएल में हिस्सा लेने वाले चौथे क्रिकेटर हैं. पहले ही मैच में अब्दुल समद ने अपना दम दिखाया है. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे समद को सिर्फ 7 गेंदें खेलने का मौका मिला. उन्होंने शानदार एक छक्के और एक चौके की मदद से नाबाद 12 रन बनाए. आईपीएल नीलामी में उन्हें हैदराबाद ने 20 लाख रुपये की बेस प्राइज पर खरीदा है.

18 साल के अब्दुल समद पावरहिटिंग बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 20 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया है. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) का मानना है कि कश्मीर का यह क्रिकेटर बड़ा ऑलराउंडर साबित हो सकता है. इरफान जम्मू कश्मीर क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं, और वे अब्दुल समद का खेल करीब से देख चुके हैं. समद आईपीएल में खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं.

अब्दुल समद जब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने उतरे तो सनराइजर्स का स्कोर 17.5 ओवर में 144 रन था. यानी, समद जब क्रीज पर आए तो सनराइजर्स की पारी की 13 गेंदें बाकी थीं. अब्दुल समद को इनमें से 7 गेंदें खेलने को मिलीं. समद ने इनमें एक चौका और एक छक्के की मदद से 12 रन बनाए और नाबाद पैवेलियन लौटे. समद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भाग्यशाली भी रहे. समद के प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही टीम ने टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीत लिया.
Herald